विश्व जनसंख्या संभाव्यता: पुनरीक्षण 2015

World Population Probability: Revision 2015

प्रश्न-29 जुलाई, 2015 को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार किस वर्ष भारत की जनसंख्या के चीन की जनसंख्या से अधिक हो जाने की संभावना है?
(a) 2022
(b) 2023
(c) 2024
(d) 2025
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 29 जुलाई, 2015 को संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक प्रभाग कार्य द्वारा ‘विश्व जनसंख्या संभाव्यता: पुनरीक्षण 2015 (World Population Prospects : The 2015 Revision) रिपोर्ट जारी की गयी।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जनंसख्या 1.3 बिलियन है। जिसके वर्ष 2030 में 1.5 बिलियन तथा वर्ष 2050 में 1.7 बिलियन होने की संभावना है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में विश्व की जनसंख्या 7.3 बिलियन है।
  • इसके अनुसार विश्व की जनंसख्या के वर्ष 2030 में 8.5 बिलियन, वर्ष 2050 में 9.7 बिलियन और वर्ष 2100 तक 11.2 बिलियन हो जाने की संभावना है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2015-2050 की अवधि के दौरान विश्व की जनसंख्या का आधा नौ देशों में केंद्रित होने की संभावना है।
  • ये नौ देश हैं-भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, इथियोपिया तंजानिया, सं.रा. अमेरिका, इंडोनेशिया और युगांडा।
  • वर्तमान में चीन एवं भारत विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वाले दो देश हैं।
  • वर्ष 2015 में विश्व की 50.4 प्रतिशत पुरूषों तथा 49.6 प्रतिशत महिलाओं की आबादी है।
  • इस प्रकार वर्ष 2022 तक भारत की जनसंख्या के चीन की जनसंख्या से अधिक हो जाने की संभावना है।
  • उल्लेखनीय है कि वर्तमान में दुनिया के 10 सबसे बड़े देशों में अफ्रीका में एक (नाइजीरिया), एशिया में पांच (बांग्लादेश, चीन, भारत, इंडोनेशिया एवं पाकिस्तान), लैटिन अमेरिका में दो (ब्राजील और मैक्सिको), उत्तर अमेरिका में एक (सं.रा.अमेरिका) और यूरोप में एक (रूस) है।
  • वर्तमान में दुनिया का सातवां सबसे बड़े देश नाइजीरिया की जनसंख्या में सबसे तेजी से वृद्धि हो रही है।
  • वर्ष 2050 में नाइजीरिया की जनसंख्या के सं.रा.अमेरिका की जनसंख्या से अधिक हो जाने की संभावना है और उस समय नाइजीरिया विश्व का तीसरा सबसे बड़ा देश होगा।
  • वर्ष 2015 तक छः देशों चीन, भारत, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, पाकिस्तान और सं.रा. अमेरिका की जनसंख्या 300 मिलियन से अधिक हो जाने की संभावना है।
  • अगले 35 वर्षों में जनसंख्या वृद्धि की उच्चतम दर के साथ अफ्रीका का विश्व की जनसंख्या वृद्धि में आधे से अधिक के योगदान की संभावना है।
  • इसके अनुसार, वर्ष 2010-15 के वैश्विक जीवन प्रत्याशा 70 वर्ष से वर्ष 2045-50 तक 77 वर्ष होगी तथा वर्ष 2095-2100 तक बढ़कर 83 वर्ष हो जाएगी।

संबंधित लिंक भी देखें….
http://www.thehindubusinessline.com/news/india-to-surpass-chinas-population-by-2022/article7480949.ece
http://esa.un.org/unpd/wpp/Publications/Files/Key_Findings_WPP_2015.pdf

One thought on “विश्व जनसंख्या संभाव्यता: पुनरीक्षण 2015”

Comments are closed.