विश्व खाद्य सुरक्षा एवं पोषण स्थिति, 2019

The State of Food Security and Nutrition in the World 2019

प्रश्न-15 जुलाई, 2019 को संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (UNFAO) ने ‘विश्व खाद्य सुरक्षा एवं पोषण स्थिति, 2019’ नामक रिपोर्ट जारी की। इसके अनुसार, वर्ष 2018 में कितने करोड़ लोगों के पास खाने के लिए पर्याप्त भोजन उपलब्ध नहीं था?
(a) 81 करोड़
(b) 82 करोड़
(c) 90 करोड़
(d) 51 करोड़
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 15 जुलाई, 2019 को संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (UNFAO) ने ‘विश्व खाद्य सुरक्षा एवं पोषण स्थिति (The State of Food Security and Nutrition in the World), 2019 नामक रिपोर्ट जारी की।
  • इसके अनुसार, विश्वभर में विगत 3 वर्षों में भुखमरी के शिकार लोगों की संख्या में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
  • वर्तमान में हर 9 में से एक व्यक्ति भुखमरी से पीड़ित है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2018 में 82 करोड़ (820 मिलियन) से अधिक लोगों के पास खाने के लिए पर्याप्त भोजन उपलब्ध नहीं था।
  • एशिया में भुखमरी से 51 करोड़ 39 लाख लोग पीड़ित हैं, जबकि अफ्रीका में यह संख्या 25 करोड़ 61 लाख है।
  • लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र में भुखमरी की दर 7 प्रतिशत से कम है लेकिन यह बढ़ रही है।
  • एशिया में 11 प्रतिशत जनसंख्या अल्पपोषण का शिकार है।
  • दक्षिण एशिया में विगत 5 वर्षों में जबरदस्त प्रगति हुई है लेकिन अब भी यहां अल्पपोषण बड़े स्तर पर व्याप्त है।
  • इस रिपोर्ट में पहली बार सतत विकास लक्ष्य एजेंडा के दूसरे लक्ष्य-भुखमरी का अंत’ के तहत मध्यम और गंभीर खाद्य असुरक्षा के दायरे की निगरानी के लिए एक अन्य संकेतक शामिल किया गया है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, अगर वे भुखमरी का शिकार नहीं भी हैं, तो भी उनके कुपोषण और खराब स्वास्थ्य से पीड़ित होने का जोखिम बहुत ज्यादा है।
  • मध्य और गंभीर स्तर पर व्याप्त खाद्य असुरक्षा के मामलों को एक साथ जोड़ने पर इस समस्या से पीड़ित लोगों की संख्या लगभग 2 अरब आंकी गई है।
  • प्रत्येक महाद्वीप में पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा पीड़ित हैं।
  • रिपोर्ट में बच्चों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा गया है कि वर्ष 2012 से जन्म के समय बच्चों का वजन कम होने की समस्या में सुधार के मामले पर कोई प्रगति नहीं हुई है।
  • गौरतलब है कि यूएन खाद्य एवं कृषि संगठन ने इस रिपोर्ट को कृषि विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय फंड (IFAD), संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF), विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP), विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ मिलकर संयुक्त रूप से जारी किया।
  • रिपोर्ट में भुखमरी के मुद्दे से आगे जाकर खाद्य असुरक्षा के वृहद प्रभाव का विस्तृत विश्लेषण किया है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.fao.org/3/ca5162en/ca5162en.pdf
https://www.unicef.org/reports/state-of-food-security-and-nutrition-2019
https://www.outlookindia.com/website/story/poshan-news-the-verdict-is-out-from-the-gods-of-nutrition-state-of-food-security-and-nutrition-in-the-world-2019/334637
http://www.fao.org/3/ca5249en/ca5249en.pdf