विश्व खाद्य पुरस्कार-2014

प्रश्न-भारतीय मूल के किस वैज्ञानिक को ‘विश्व खाद्य पुरस्कार 2014’ प्रदान किया गया?
(a) डॉ. आरोग्य स्वामी जोसेफ पॉलराज
(b) डॉ. संजय राजाराम
(c) डॉ. सुब्रा सुरेश
(d) डॉ. अखौरी सिन्हा
उत्तर-(b)

संबंधित तथ्य

  • 16 अक्टूबर, 2014 का विश्व खाद्य पुरस्कार फाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला खाद्य पुरस्कार 16 अक्टूबर, 2014 को भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. संजय राजाराम को दिया गया।
  • वनस्पति वैज्ञानिक डॉ. संजय को यह पुरस्कार हरित क्रांति के बाद वैश्विक गेहूं के उत्पादन में वृद्धि लाने हेतु दिए गए सहयोग के लिए प्रदान किया गया है।
  • ‘विश्व खाद्य पुरस्कार’ की शुरूआत वर्ष 1986 में विश्व में हरित क्रांति के सूत्रधार एवं नोबेल शांति पुरस्कार विजेता डॉ. नार्मन बोरलॉग द्वारा की गई थी।
  • प्रथम विश्व खाद्य पुरस्कार वर्ष 1987 में भारत में हरित क्रांति के जनक डॉ एम.एस. स्वामी नाथन को प्रदान किया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.worldfoodprize.org
http://www.worldfoodprize.org/en/laureates/2014__rajaram