विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्तियों की फोर्ब्स सूची-2015

प्रश्न-हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी की गई विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्तियों की नवीनतम सूची में किसे शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?
(a) पोप फ्रांसिस
(b) ब्लादिमीर पुतिन
(c) बराक ओबामा
(d) एंजेला मर्केल
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 4 नवंबर, 2015 को प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रिका ‘फोर्ब्स’ द्वारा विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्तियों (The World’s Most Powerful People) की नवीनतम सूची जारी की गई।
  • इस सूची में कुल 74 व्यक्तियों को शामिल किया गया है।
  • वर्ष 2009 में पहली बार जारी की गई इस महत्वपूर्ण सूची का यह सातवां वार्षिक संस्करण है।
  • इस सूची में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को लगातार तीसरी बार विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्ति का दर्जा प्रदान किया गया है।
  • जर्मनी की चांसलर एंजला मर्केल इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा तीसरे, रोमन कैथोलिक चर्च के 266 वें पोप फ्रांसिस चौथे तथा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पांचवें स्थान पर हैं।
  • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में 9वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • उल्लेखनीय है कि गत वर्ष उन्हें इस सूची में 15वां स्थान प्राप्त हुआ था।
  • इस सूची में शामिल अन्य भारतीयों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी 369वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • सूची में स्टील किंग लक्ष्मीनिवास मित्तल 55वें तथा माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला 61वें स्थान पर काबिज हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.forbes.com/sites/davidewalt/2015/11/04/the-worlds-most-powerful-people-2015/
http://www.forbes.com/powerful-people/list/#tab:overall

One thought on “विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्तियों की फोर्ब्स सूची-2015”

Comments are closed.