विश्व किडनी दिवस

World Kidney Day

प्रश्न-वर्ष 2019 में ‘विश्व किडनी दिवस’ कब मनाया गया?
(a) 14 मार्च
(b) 12 मार्च
(c) 8 मार्च
(d) 10 मार्च
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 14 मार्च, 2019 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व किडनी दिवस’ (World Kidney Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2019 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) ‘‘किडनी स्वास्थ्य सबसे लिए सब जगह’’ (Kidney Health for Everone Every Where)
  • यह विश्वभर में किडनी रोग और उससे संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के प्रभाव कम करने के लिए स्वास्थ्य में किडनी के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु ‘वैश्विक जागरूकता’ अभियान है।
  • यह दिवस अंतरराष्ट्रीय सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी (ISN) और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ किडनी फाउंडेशन (IFKF) की एक संयुक्त पहल है।
  • आईएसएन मुख्य रूप से किडनी रोग विशेषज्ञों का एक गैर-लाभकारी सदस्यता संगठन है जो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किडनी रोग चिकित्सा का प्रतिनिधित्व करती है और किडनी रोग के उपचार और रोकथाम के लिए समर्पित है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1960 में हुई थीं।
  • वहीं आईएफकेएफ विश्व भर के सभी महाद्वीपों पर बीमारी के इलाज तथा रोकथाम के लिए कार्यरत है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1999 में हुई थी।
  • वर्तमान में विश्वभर में लगभग 850 मिलियन लोग विभिन्न कारणों से किडनी रोग से पीड़ित है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.worldkidneyday.org/about/committee-and-team/
https://www.worldkidneyday.org/2019-campaign/2019-wkd-theme/
https://www.thehindu.com/news/cities/chennai/book-released-to-mark-world-kidney-day/article26538084.ece