विश्व का सबसे लंबा शीशे का पुल

World’s longest glass-bottomed bridge opens in China

प्रश्न-हाल ही में चीन ने विश्व के सबसे लंबे शीशे से बने नवनिर्मित पुल को आम जनता के लिए शुरू कर दिया। यह पुल चीन के किस प्रांत में स्थित है?
(a) सिचुआन
(b) गुआंगदोंग
(c) हेबई
(d) झेजियांग
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 24 दिसंबर, 2017 को चीन के हेबई प्रांत के शिजिया झुआंग शहर में नवनिर्मित पूर्णतः शीशे (कांच) से बने पुल को आम जनता के लिए शुरू किया गया।
  • यह विश्व का सबसे लंबा शीशे का पुल है।
  • इस पुल की कुल लंबाई 488 मीटर और चौड़ाई 2 मीटर है।
  • इस पुल की धरातल से ऊंचाई 218 मीटर (लगभग 66 मंजिला इमारत के बराबर) है।
  • यह पुल विंगसन काउंटी के होंग्यागू परिक्षेत्र में स्थित दो चट्टानों के बीच एक हैंगिंग (झूलता हुआ) ब्रिज है।
  • इस पुल को हेबई बैलु समूह ने निर्मित किया है।
  • पुल में 1077 पारदर्शी शीशे के पैनल लगे हैं जिसमें प्रत्येक पैनल को मोटाई 4 सेमी. है।
  • पूरे ग्लास पैनल का वजन 70 मिट्रिक टन है।
  • इस पुल पर एक साथ सिर्फ 500 लोगों को जाने की अनुमति दी गई है यद्यपि इसे 2000 लोगों के लिए डिजाइन किया गया है।

संबंधित लिंक
https://www.thesun.co.uk/news/5219263/worlds-longest-glass-bottomed-bridge-china-opens/
http://www.xinhuanet.com/english/2017-12/24/c_136849170.htm