विश्व का सबसे बड़ा झंडा

प्रश्न-हाल ही में किस देश में 200 किमी. (124 माइल्स) लंबे ध्वज का अनावरण किया गया?
(a) चिली
(b) बोलिविया
(c) जापान
(d) स्वीडन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 10 मार्च, 2018 को बोलिविया ने अपने 200 किमी. (124 माइल्स) लंबे ध्वज का अनावरण किया और इसे विश्व का सबसे बड़ा ध्वज होने का दावा किया।
  • यह झंडा शहर अपाचेता और ओरूरो के बीच विस्तारित है।
  • नीले कपड़े से निर्मित इस झंडे की चौड़ाई तीन मीटर है और इस पर बोलिविया का राष्ट्रीय प्रतीक है।
  • बोलिविया के लोगों ने प्रशांत महासागर तट तक अपनी पहुंच के दावे के समर्थन के संकेत के रूप में झंडा फहराया।
  • ज्ञातव्य है कि बोलिविया प्रशांत महासागर तक पहुंच की मांग करता है जो इससे 19वीं सदी में एक युद्ध में चिली ने जीत लिया था।
  • बोलिविया अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में चिली से प्रशांत तट तक पहुंच की मांग करने वाले अपने मामले को पेश करेगा जिस पर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय 19 मार्च से सुनवाई करेगा।
  • बोलिविया एक स्थलरूद्ध देश है।

संबंधित लिंक
http://www.dw.com/en/bolivia-unfurls-worlds-biggest-flag-to-demand-access-to-sea-from-chile/a-42924450