विश्व का सबसे पतला सोना

प्रश्न-हाल ही में किस संस्थान के वैज्ञानिकों ने विश्व का सबसे पतला सोना विकसित करने में सफलता प्राप्त की है?
(a) लिवरपूल विश्वविद्यालय
(b) लीड्स विश्वविद्यालय
(c) लंदन विश्वविद्यालय
(d) कैंब्रिज विश्वविद्यालय
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • हाल ही में इंग्लैंड स्थित लीड्स विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने स्वर्ण धातु (Gold) के एक नए रूप का विकास करने में सफलता प्राप्त की है।
  • इस नव-विकसित स्वर्ण को विश्व के सबसे पतले स्वर्ण (World’s Thinnest Gold) का दर्जा दिया जा रहा है।
  • इस स्वर्ण की मोटाई 0.47 नैनोमीटर है अर्थात यह मनुष्य के नाखून से 10 लाख गुना अधिक पतला है।
  • वास्तव में यह एक द्विविमीय (Two- dimensional) पदार्थ है, जिसमें परमाणुओं (Atoms) की दो परतें एक- के-ऊपर-एक स्थित हैं।
  • इस पदार्थ का चिकित्सकीय उपकरणों एवं इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा सकता है।
  • साथ ही यह विभिन्न औद्योगिक प्रक्रियाओं में रासायनिक अभिक्रियाओं की गति को तेज करने में उत्प्रेरक के रूप में प्रयुक्त हो सकता है।
  • वैज्ञानिकों का मत है कि इस नए पदार्थ से कृत्रिम एंजाइमों (Artificial enzymes) का निर्माण किया जा सकता है, जिनका विभिन्न चिकित्सकीय जांचों एवं जल शुद्धिकरण प्रणालियों में प्रयोग किया जा सकता है।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://edition.cnn.com/2019/08/06/world/thinnest-gold-scn/index.html
https://www.sciencedaily.com/releases/2019/08/190806083349.htm
https://nypost.com/2019/08/06/scientists-create-worlds-thinnest-gold-at-2-atoms-thick/
https://www.mirror.co.uk/science/scientists-create-worlds-thinnest-gold-18855162