विश्व अंतरिक्ष सप्ताह

World Space Week
प्रश्न-4-10 अक्टूबर, 2019 के मध्य संपूर्ण विश्व में ‘विश्व अंतरिम सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इस वर्ष का मुख्य विषय क्या है?
(a) अंतरिक्ष में नई दुनिया की खोज
(b) अंतरिक्ष दुनिया को एकजुट करता है
(c) चांद : सितारों के लिए प्रवेश द्वार
(d) अंतरिक्ष एवं वैश्वीकरण
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 4-10 अक्टूबर, 2019 के मध्य संपूर्ण विश्व में ‘विश्व अंतरिक्ष सप्ताह’ (World Space Week) मनाया जा रहा है।
  • मुख्य विषय (Theme)- ‘‘चांद : सितारों के लिए प्रवेश द्वार’’ (The Moon : Gateway to the Stare)।
  • गौरतलब है कि इस वर्ष चांद पर मानव जाति के पहुंचने की 50वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।
  • 4 अक्टूबर, 1957 को पहला मानव निर्मित उपग्रह ‘स्पुतनिक प्रथम’ (तत्कालीन सोवियत संघ द्वारा) अंतरिक्ष में भेजा गया था।
  • 10 अक्टूबर, 1967 को राज्यों द्वारा शांतिपूर्ण तरीकों के लिए अंतरिक्ष के इस्तेमाल पर एक संधि पर हस्ताक्षर हुए थे।
  • इसलिए संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1999 में इन दोनों तारीखों (4-10 अक्टूबर) को मिलाकर ‘विश्व अंतरिक्ष सप्ताह’ मनाने का निर्णय लिया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.worldspaceweek.org/

https://www.un.org/en/events/spaceweek/