विशाल न्यूट्रॉन तारे की खोज

प्रश्न-खगोलविदों ने हाल ही में एक विशाल न्यूट्रॉन तारे JO740+6620 की खोज की है। इससे संबद्ध, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
(a) अमेरिका की वेस्ट वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के खगोलविदों ने यह खोज की है।
(b) उन्होंने इस खेाज हेतु नेशनल साइंस फाउंडेशन के ग्रीन बैंक टेलिस्कोप (GBT) का उपयोग किया।
(c) यह न्यूट्रॉन तारा पृथ्वी से 4,600 प्रकाश वर्ष दूर है।
(d) इसका द्रव्यमान सूर्य के द्रव्यमान का 4.14 गुना है।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • सितंबर, 2019 में अमेरिका की वेस्ट वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के खगोलविदों ने एक विशाल न्यूट्रॉन तारे JO740+6620 की खोज की।
  • उन्होंने इस खोज हेतु ग्रीन बैंक टेलिस्कोप (GBT) का उपयेाग किया।
  • यह न्यूट्रॉन तारा ब्रह्मांड में अब तक ज्ञात सबसे घना खगोलीय पिंड है।
  • पृथ्वी से इस न्यूट्रॉन तारे की दूरी लगभग 4,600 प्रकाश वर्ष आंकी गई है।
  • इस तारे से संबंधित अनुसंधान विवरण शोध-पत्र नेचर एस्ट्रोनॉमी में प्रकाशित हुआ है।
  • द्रव्यमान की दृष्टि से यह न्यूट्रॉन तारा सूर्य का 2.17 गुना है, लेकिन इसका व्यास मात्र 30 किमी. के आस-पास है।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.space.com/most-massive-neutron-star-detected.html