विलुप्त प्राय कछुए की खोज

How an ‘extinct’ tortoise was rediscovered after a century

प्रश्न-गैलापागोस द्वीप समूह पर हाल ही में 100 वर्षों से विलुप्त प्राय माने गए जिस जंतु की खोज हुई है, वह है एक-
(a) मेढक
(b) मछली
(c) छिपकली
(d) कछुआ
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • हाल ही में इक्वाडोर (Ecuador) के गैलापागोस द्वीप समूह (Galapagos Island) में एक विलुप्त प्राय कछुए की खोज हुई है।
  • पिछले लगभग 100 वर्षों से अधिक समय से विलुप्त माने गए इस कछुए को गैलापागोस नेशनल पार्क से संबद्ध वन्य जीव संरक्षकों द्वारा खोजा गया है।
  • यह एक मादा कछुआ है, जिसे ‘फर्नांडिनी विशाल कछुआ (Fernandina Giant Tortoise) या केलोनॉयडिस-फैण्टास्टिकस (Chelonoidis Phantasticus) भी कहा जाता है।
  • 100 वर्ष पुरानी यह मादा कछुआ अंतिम बार वर्ष 1906 में देखी गई थी।
  • उल्लेखनीय है कि ज्वालामुखियों से युक्त गैलापागोस द्वीप समूह प्रशांत महासागर में इक्वाडोर के भाग हैं तथा तट से 1000 किमी. की दूरी पर स्थित हैं।
  • यह द्वीप अपनी जैव विविधता के लिए विश्व प्रसिद्ध है जहां का यह कछुआ अर्थात केलॉनॉयडिस फैण्टास्टिकस मूल रूप से पाया जाता है।
  • गैलापागोस द्वीप समूह पर कछुओं की कुछ अन्य प्रजातियां भी पाई जाती हैं जिनमें से एक फर्नांडिना भी है।
  • प्रसिद्ध जीव विज्ञानी चार्ल्स डार्विन ने वर्ष 1859 में प्रकाशित बहुचर्चित पुस्तक ‘द ओरिजिन ऑफ स्पेशिज’ के प्रकाशन से पहले इस द्वीप का व्यापक सर्वेक्षण किया था।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.theguardian.com/environment/2019/feb/21/giant-tortoise-believed-extinct-for-100-years-found-in-galapagos

https://www.nationalgeographic.com/animals/2019/02/extinct-fernandina-giant-tortoise-found/