विदेश मंत्री की श्रीलंका की यात्रा

प्रश्न-हाल ही में भारत-श्रीलंका संयुक्त आयोग की 9 वीं बैठक का आयोजन कहां किया गया?
(a) नई दिल्ली
(b) कोलंबो
(c) मुंबई
(d) जयपुर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • भारत-श्रीलंका संयुक्त आयोग की 9वीं बैठक में भाग लेने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 5-6 फरवरी, 2016 तक श्रीलंका की आधिकारिक यात्रा पर रहीं।
  • इससे पूर्व उन्होंने मार्च, 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले श्रीलंका का दौरा किया था।
  • उन्होंने 5 फरवरी, 2016 को श्रीलंका के विदेश मंत्री मंगला समरवीरा के साथ भारत-श्रीलंका संयुक्त आयोग के बैठक की सह-अध्यक्षता की।
  • भारत-श्रीलंका संयुक्त आयोग बैठक, जो तीन वर्ष के अंतराल के बाद आयोजित हुई, ने 22 जनवरी, 2013 को आयोजित 8 वीं बैठक के बाद द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति एवं उपलब्धियों की समीक्षा की।
  • संयुक्त आयोग ने सभी क्षेत्रों को शामिल करते हुए सभ्यतागत एवं घनिष्ठ जन दर संपर्को पर आधारित बहुआयामी भारत-श्रीलंका संबंधों की गहराई, तीव्रता और अनोखेपन को स्वीकार किया।
  • संयुक्त आयोग ने विभिन्न परियोजनाओं में सहयोग के उपायों पर चर्चा की जिसमें पलाई एयरपोर्ट का उन्नयन, कांकेसंतुरई बंदरगाह पर अवसंरचना विकास, सैमपुर पावर प्लांट और टि्रंकोमोली में एक विशेष आर्थिक क्षेत्र आदि शामिल हैं।
  • पर्यटन के क्षेत्र में पर्यटन पर गठित संयुक्त कार्य समूह की दूसरी बैठक 2016 के मध्य होगी ताकि श्रीलंका में ‘रामायण ट्रेल’ और दक्षिण एशिया में बौद्ध सर्किट स्थापित करने पर सहयोग को आगे बढ़ाया जा सके।
  • संयुक्त आयोग ने दोनों देशों के बीच साझी सभ्यतागत विरासत के समारोह के रूप में भारत महोत्सव ‘संगम’ का जायजा लिया।
  • इसके साथ ही संयुक्त आयोग ने आतंकवाद की खिलाफत में सहयोग के महत्व को स्वीकार किया तथा स्थायी मिलकर काम करने के लिए दोनों देशों की आवश्यकता पर सहमति हुई।
  • दोनों पक्ष मछुआरों की समस्या का स्थायी समाधान ढूंढ़ने पर सहमत हुए।
  • इस अवसर पर श्रीलंका के विदेश मंत्री और भारत के विदेश मंत्री भारत में फरवरी, 2017 में संयुक्त आयोग की 10वीं बैठक निर्धारित करने पर सहमत हुए।
  • 6 फरवरी, 2016 को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कोलंबो में ‘डिजिटल इंडिया का उत्थान’ नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जिसमें पिछले कुछ वर्षों में सूचना प्रौद्योगिकी तथा डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में भारत द्वारा हासिल की गयी उपलब्धियों को दर्शाया गया।
  • इस यात्रा के दौरान उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना, प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे और श्रीलंका की पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका भंडारनायके कुमारतुंगा से मुलाकात की।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.mea.gov.in/outoging-visit-detail-hi.htm?26328/Remarks+by+External+Affairs+Minister+at+the+Inauguration+of+Exhibition+on+Rise+of+Digital+India+in+Colombo+6+February+2016
http://www.mea.gov.in/outoging-visit-detail-hi.htm?26330/Visit+of+External+Affairs+Minister+to+Sri+Lanka+February+56+2016