विदेश मंत्री की मिस्र की यात्रा

visit of external afaires minister to egypt

प्रश्न-हाल ही में भारत की विदेश मंत्री मिस्र के आधिकारिक दौरे पर रहीं। इस समय मिस्र के राष्ट्रपति कौन हैं?
(a) होस्नी मुबारक
(b) जहीर अब्बास
(c) अब्देल फतेह अल सीसी
(d) सामेह हसन शौकरी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • मिस्र के विदेश मामलों के मंत्री सामेह हसन शौकरी (Sameh Hassan Shoukry) के निमंत्रण पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 23-25 अगस्त, 2015 के दौरान मिस्र की आधिकारिक यात्रा पर रहीं।
  • उल्लेखनीय है कि दुनिया की दो सबसे पुरानी सभ्यताओं भारत और मिस्र के मध्य प्राचीन काल से ही निकट संबंध रहा है।
  • राजनयिक संबंधों की शुरूवात वर्ष 1955 में दोनों देशों के बीच हुई मैत्री संधि के रूप में फलित हुई।
  • पं. जवाहर लाल नेहरू और नासिर के नेतृत्व में गुट निरपेक्ष आंदोलन इस संबंध का एक स्वाभाविक सहवर्ती रूप था।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 1980 के दशक के बाद से, मिस्र में भारत से चार प्रधानमंत्रियों के स्तर का दौरा किया गया-
    (i) राजीव गांधी (1985), (ii) पी.वी. नरसिंह राव (1995), (iii) इन्द्र कुमार गुजराल (1997), (iv) डॉ. मनमोहन सिंह (2009)।
  • जनवरी, 2011 से, भारत और मिस्र के बीच नौ मंत्रिस्तरीय याताएं हुई हैं, जिसमें मार्च, 2012 में भारत के विदेश मंत्री का काहिरा का दौरा शामिल है।
  • मिस्र परंपरागत रूप से अफ्रीकी महाद्वीप में भारत के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक भागीदारों में से एक रहा है।
  • भारत-मिस्र द्विपक्षीय व्यापार समझौता मार्च, 1978 से चला जा रहा है तथा सबसे पसंदीदा राष्ट्र खंड पर आधारित है।
  • उल्लेखनीय है कि पिछले वित्तीय वर्ष (अप्रैल 2014 से मार्च 2015) के दौरान भारत और मिस्र के बीच 4.76 बिलियन अमेरिकी डॉलर का व्यापार हुआ था।
  • भारत व्यापार में मिस्र का छठा सबसे बड़ा भागीदार है।
  • भारत मिस्र के लिए निर्यात का दूसरा सबसे बड़ा गंतव्य तथा आयात के लिए 10वां स्रोत है।
  • वित्तीय वर्ष 2014-15 में मिस्र से भारत में 1.74 बिलियन अमेरिकी डॉलर का आयात हुआ।
  • चालू वित्त वर्ष के दौरान मिस्र में भारत का 3.02 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात हुआ।
  • दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 1992 में काहिरा में भारतीय संस्कृति के लिए मौलाना आजाद सेंटर स्थापित किया गया था।
  • 24 अगस्त, 2015 को विदेश मंत्री ने यात्रा के दौरान मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी, विदेशी मामलों के मंत्री सामेह शौकरी एवं अरब लीग के महासचिव नाबिल अल-अरेबी से मुलाकात की।
  • 23 अगस्त, 2015 को उन्होंने वहां रह रहे भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
  • 24 अगस्त, 2015 को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं उनके समकक्ष सामेह शौकरी के मध्य द्विपक्षीय वार्ता संपन्न हुई।
  • वार्ता के पश्चात दोनों नेता दोनों देशों के संबंधों को उच्च स्तर पर ले जाने पर सहमत हुए।
  • इस अवसर पर दोनों देशों के बीच दो दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए।
    (1) पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता (MoU)।
    (2) वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहयोग के लिए ‘वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद’ (CSIR), भारत तथा ‘राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र’ (NRC), मिस्र के मध्य समझौता (MoU)।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.mea.gov.in/outoging-visit-detail.htm?25761/Speech+by+External+Affairs+Minister+at+Egyptian+Council+for+Foreign+Affairs+Cairo+August+25+2015
http://www.mea.gov.in/outoging-visit-detail.htm?25754/Remarks+by+External+Affairs+Minister+at+the+Indian+Community+Reception+in+Cairo+Egypt+August+23+2015