विज्ञान में महिलाओं एवं बालिकाओं का अंतरराष्ट्रीय दिवस

International Day of Women and Girls in Science

प्रश्न-‘विज्ञान में महिलाओं एवं बालिकाओं का अंतरराष्ट्रीय दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 10 फरवरी
(b) 11 फरवरी
(c) 8 फरवरी
(d) 12 फरवरी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 11 फरवरी, 2019 को संपूर्ण विश्व में ‘विज्ञान में महिलाओं एवं बालिकाओं का अंतरराष्ट्रीय दिवस’ (International Day of Women and Girls in Science) मनाया गया।
  • वर्ष 2019 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) “Investment in Woman and Girls in Science for Inalusive Green Growth’’ था।
  • उल्लेखनीय है कि 22 दिसंबर, 2015 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी समुदायों में प्रमुख भूमिका निभाने वाली महिलाओं और बालिकाओं की पहचान करने हेतु इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया।
  • वर्तमान में विश्वभर में 30 प्रतिशत से कम शोधकर्ता महिलाएं हैं।
  • यूनेस्को के आंकड़ों (वर्ष 2014-16) के अनुसार, लगभग 30 प्रतिशत उच्च शिक्षा में एसटीईएम (STEM: Science, Technology, Engineering and Mathematics) से संबंधित क्षेत्रों का चयन करती है।
  • वैश्विक स्तर पर महिला छात्रों का नामांकन विशेष रूप से आईसीटी (3 प्रतिशत), प्राकृतिक विज्ञान, गणित और सांख्यिकी (5 प्रतिशत) और इंजीनियरिंग, विनिर्माण और निर्माण (8 प्रतिशत) से कम है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.un.org/en/events/women-and-girls-in-science-day/

http://www.unwomen.org/en/news/in-focus/international-day-of-women-and-girls-in-science