विजिटर्स अवॉर्ड, 2019

Visitor’s Awards 2019
प्रश्न-9 सितंबर, 2019 को राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा विजिटर्स अवॉर्ड, 2019 की घोषणा की गई। मानविकी कला और सामाजिक विज्ञान में अनुसंधान के लिए यह अवॉर्ड किसे प्रदान किया जाएगा?
(a) प्रोफेसर संजय पुरी
(b) प्रोफेसर सिबनाथ देव
(c) प्रोफेसर असद उल्ला खान
(d) डॉ. शॉन रे चौधरी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 9 सितंबर, 2019 को राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा ‘विजिटर्स अवॉर्ड, 2019’ की घोषणा की गई।
  • इस वर्ष के लिए ये अवॉर्ड मानविकी, कला और सामाजिक विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान और प्रौद्योगिकी विकास में अनुसंधान के लिए प्रदान किए जाएंगे।
  • मानविकी, कला और सामाजिक विज्ञान
  • पुडुचेरी विश्वविद्यालय के एप्लाइड साइकोलॉजी विभाग के प्रोफेसर सिबनाथ देव को।
  • उन्हें यह अवॉर्ड बाल संरक्षण विशेष रूप से बाल शोषण और उपेक्षा, छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और एचआईवी/एड्स के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए दिया जाएगा।
  • भौतिक विज्ञान-जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर संजय पुरी को।
  • जीव विज्ञान- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय जैव-प्रौद्योगिकी इकाई के प्रोफेसर असद  उल्लाह खान तथा जेएनयू के नैनो साइंस के विशेष केंद्र में कार्यरत डॉ. प्रतिमा को।
  • प्रो. असद उल्लाह खान को यह पुरस्कार देश में एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) और एएमआर के फैलने और नियंत्रण की कार्यप्रणाली के लिए तथा डॉ. प्रतिमा को नैनोबायोसेंसर और नैनोबायोइन्ट्रेक्शन के क्षेत्र में उल्लेखनीय अनुसंधान के लिए प्रदान किया जाएगा।
  • प्रौद्योगिकी विकास-त्रिपुरा विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कार्यरत डॉ. शॉन रे चौधरी को।
  • उन्हें यह अवॉर्ड बायोफर्टिलाइजर में डेयर अपशिष्ट जल के रूपांतरण के लिए माइक्रोबियल बॉयोफिल्म रिएक्टर विकसित करने के लिए दिया जाएगा।
  • ये अवॉर्ड वर्ष 2014 में स्थापित किए गए थे।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://rb.nic.in/va2019

https://rb.nic.in/va2019/pdf/winners_2019.pdf

http://www.uniindia.com/recipients-of-visitor-s-awards-2019-announced-by-president-s-secretariat/india/news/1723754.html