विजय हजारे ट्रॉफी, 2019-20

Vijay Hazare Trophy, 2019-20
प्रश्न-25 अक्टूबर, 2019 को संपन्न लिस्ट ‘ए’ क्रिकेट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी, 2019-20 का खिताब किस टीम ने जीता?
(a) मध्य प्रदेश
(b) महाराष्ट्र
(c) कर्नाटक
(d) सौराष्ट्र
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 24 सितंबर से 25 अक्टूबर, 2019 के मध्य भारत का लिस्ट ‘ए’ क्रिकेट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी, 2019-20 भारत के विभिन्न शहरों में आयोजित किया गया।
  • 25 अक्टूबर, 2019 को कर्नाटक और तमिलनाडु के मध्य फाइनल मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बंगलुरू में खेला गया।
  • प्रतियोगिता परिणाम
  • विजेता-कर्नाटक (चौथा खिताब)
  • उपविजेता-तमिलनाडु
  • ‘प्लेयर ऑफ सीरीज/टूर्नामेंट’ अभिमन्यु मिथुन (कर्नाटक)
  • कर्नाटक ने अभिमन्यु मिथुन के 5 विकेट के दम पर तमिलनाडु को 49.5 ओवरों में 252 रनों पर ढेर कर दिया।
  • अभिमन्यु रणजी और विजय हजारे ट्रॉफी दोनों में हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने (पहले गेंदबाज-मुरली कार्तिक)।
  • कर्नाटक ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 23 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिए थे। तभी बारिश आ गई और मैच रोक दिया गया।
  • इसके बाद मैच नहीं हो सका और कर्नाटक वीजेडी प्रणाली से मैच जीत गया।
  • गोकुल गुरंडी प्रणाली, जिसे वीजेडी विधि के रूप में भी जाना जाता है, वनडे और टी-20 क्रिकेट वर्षा अथवा अन्य कारणों से प्रभावित मैचों में लक्षित स्कोर की गणना के लिए एक प्रस्तावित विधि है।
  • वीजेडी विधि भारतीय इंजीनियर वी. जयदेवन द्वारा तैयार की गई है, जिसे DLS मैथड के स्थान पर प्रयोग किया जा सकता है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.cricbuzz.com/cricket-series/2902/vijay-hazare-trophy-2019-20/matches

http://www.espncricinfo.com/ci/engine/series/1196774.html