विजय हजारे ट्रॉफी 2018-19

प्रश्न-हाल ही में संपन्न विजय हजारे ट्रॉफी 2018-19 का खिताब मुंबई ने किसे पराजित कर जीता?
(a) दिल्ली
(b) तमिलनाडु
(c) झारखंड
(d) सौराष्ट्र
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • लिस्ट-A घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता विजय हजारे ट्राफी 2018-19 (17वां संस्करण) 19 सितंबर से 20 अक्टूबर, 2018 के मध्य देश के विभिन्न शहरों में आयोजित हुई।
  • 20 अक्टूबर, 2018 को बंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में मुंबई ने दिल्ली को 4 विकेट से पराजित कर यह खिताब तीसरी बार जीता।
  • इससे पूर्व मुंबई ने वर्ष 2003-04 और 2006-07 में इस प्रतियोगिता का खिताब जीता था।
  • फाइनल में ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मुंबई के विकेट कीपर आदित्य तारे को प्रदान किया गया।
  • टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन अभिनव मुकुंद (560) रन बनाए।
  • टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट शाहबाज नदीम (24 विकेट) ने प्राप्त किए।
  • मुंबई टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर और दिल्ली टीम के कप्तान गौतम गंभीर थे।
  • इस टूर्नामेंट में 37 टीमों ने प्रतिभाग किया।
  • इस टूर्नामेंट में राजस्थान और झारखंड के बीच हुए ग्रुप सी मुकाबले में झारखंड के शाहबाज नदीम ने लिस्ट-A क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड बनाया।
  • उन्होंने 10 ओवरों में 10 रन देकर 8 विकेट लिए।
  • उत्तराखंड के कर्ण वीर कौशल सिक्किम के विरुद्ध मैच में दोहरा शतक (202 रन) बनाया।
  • विजय हजारे ट्राफी में दोहरा शतक लगाने वाले वह भारत के पहले बल्लेबाज हैं।
  • विजय हजारे ट्रॉफी को रणजी वनडे ट्राफी के रूप में भी जाना जाता है।
  • इसकी शुरुआत वर्ष 2002-03 में हुई थी।
  • इस प्रतियोगिता का नाम प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर विजय हजारे के नाम पर रखा गया है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
http://www.espncricinfo.com/scores/series/8890/season/2018
https://timesofindia.indiatimes.com/sports/cricket/news/vijay-hazare-trophy-mumbais-depth-proves-too-strong-for-delhi/articleshow/66300454.cms