विजडन, 2019 संस्करण

Wisden Cricketers 2019

प्रश्न-10 अप्रैल, 2019 को प्रकाशित ब्रिटिश क्रिकेट पत्रिका ‘विजडन क्रिकेट अल्मनैक’ में वर्ष 2018 के लिए ‘लीडिंग क्रिकेट इन द वर्ल्ड’ का सम्मान किसे प्रदान किया गया है?
(a) एबी डी विलियर्स
(b) राशिद खान
(c) विराट कोहली
(d) जोस बटलर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 10 अप्रैल, 2019 को क्रिकेट की बाइबिल के उपनाम से प्रसिद्ध ब्रिटिश क्रिकेट पत्रिका ‘विजडन क्रिकेर्ट्स अल्मनैक’ (Wisden Cricketers’ Almanack) का वार्षिक संस्करण प्रकाशित हुआ।
  • पत्रिका ने इस बार अपने 156वें संस्करण के आवरण पृष्ठ पर इंग्लैंड के क्रिकेर्ट्स जेम्स एंडरसन और सर एलिस्टेयर कुक को स्थान दिया है।
  • विजडन ने वर्ष 2018 के लिए ‘लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड’ का सम्मान भारत के विराट कोहली को लगातार तीसरे वर्ष प्रदान किया गया है।
  • इसके अतिरिक्त कोहली विजडन द्वारा घोषित ‘विजडन फाइव क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर’ की सूची में भी शामिल हैं।
  • वर्ष 2018 के लिए ‘लीडिंग वीमेन क्रिकेटर इन द वर्ल्ड’ का सम्मान भारत की स्मृति मंधाना को प्रदान किया गया है।
  • विजडन ने अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान को लगातार दूसरे वर्ष ‘लीडिंग टी-20 क्रिकेटर इन द वर्ल्ड’ घोषित किया।
  • 156वें संस्करण में प्रकाशित वर्ष के पांच सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों (विजडन फाइव क्रिकेर्ट्स ऑफ द ईयर) का चयन पत्रिका के संपादक लॉरेंस बूथ द्वारा किया गया है।
  • पांच क्रिकेटरों की सूची इस प्रकार है-
  1. विराट कोहली (भारत)
  2. रोरी बर्न्स (इंग्लैंड)
  3. जोस बटलर (इंग्लैंड)
  4. सैम कुरेन (इंग्लैंड)
  5. टैमी ब्यूमोंट (इंग्लैंड)
  • विराट तीसरी बार यह पुरस्कार जीत हैट्रिक लगाने वाले भारत के पहले क्रिकेटर बने।
  • उनसे पूर्व सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग दो बार यह पुरस्कार जीत चुके हैं।
  • विराट ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन (10 बार) और विंडीज के गैरी-सोबर्स होब्स (8 बार) के बाद लीडिंग क्रिकेटर का सम्मान तीन या तीन से ज्यादा बार पाने वाले तीसरे क्रिकेटर हैं।
  • विराट ने वर्ष 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में कुल 2735 रन बनाए थे।
  • मंधाना ने वर्ष 2018 में एकदिवसीय और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में क्रमशः 669 और 662 रन बनाए हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.bloomsbury.com/uk/wisden-cricketers-almanack-2019-9781472964052/
https://www.icc-cricket.com/news/1173404
https://www.thehindu.com/sport/cricket/kohli-mandhana-win-top-prizes-at-wisden-cricketers-almanack-honours/article26795283.ece