विजडन इंडिया अलमानैक, 2019-20

Wisden India Almanack Cricketer of the year
प्रश्न-25 अक्टूबर, 2019 को रिलीज विजडन इंडिया अलमानैक, 2019-20 ‘सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर’ सूची में शामिल महिला क्रिकेटर कौन हैं?
(a) दीप्ति शर्मा
(b) स्मृति मंधाना
(c) झूलन गोस्वामी
(d) मिताली राज
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 25 अक्टूबर, 2019 को पुस्तक विजडन इंडिया अलमानैक, 2019-20 (सुरेश मेनन) रिलीज की गई।
  • इसके अनुसार, एशिया के 5 सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर (Wisden India Almanack Cricketer of the year) इस प्रकार हैं-

1. जसप्रीत बुमराह (भारत)

2. स्मृति मंधाना (भारत)

3. फखर जमां (पाकिस्तान)

4. दिमुथ करूणारत्ने (श्रीलंका)

5. राशिद खान (अफगानिस्तान)

  • पुस्तक के सातवें संस्करण में भारत के मयंक अग्रवाल का नाम भी शामिल है। जिन्होंने बेहतरीन घरेलू प्रदर्शन के चलते भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाई।
  • गुंडप्पा विश्वनाथ और लाला अमरनाथ को ‘विजडन इंडिया हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया।
  • पहली भारतीय टीम के इतिहास को बयां करती प्रशांत किदाम्बी की किताब ‘क्रिकेट कंट्री’ को विजडन इंडिया ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ किताब’ चुना गया।
  • स्मृति मंधाना वर्ष की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला क्रिकेटर हैं।
  • उनसे पहले मिताली राज और दीप्ति शर्मा यह पुरस्कार जीत चुकी हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://sportstar.thehindu.com/cricket/jasprit-bumrah-smriti-mandhana-wisden-india-almanack-cricketer-of-the-year-award/article29798820.ece