विजडन इंडिया अलमानैक, 2018 जारी

प्रश्न-हाल ही में जारी विजडन इंडिया अलमानैक, 2018 के ‘क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर’ में कौन शामिल नहीं है?
(a) शिखर धवन
(b) के.एल. राहुल
(c) हसन अली
(d) तमीम इकबाल
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • विजडन इंडिया अलमानैक, 2018 जारी। (15 मार्च, 2018)
  • विजडन इंडिया ने टी-20 प्रारूप के सफल बल्लेबाजों में से एक टीम इंडिया के के.एल. राहुल को ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ चुना है।
  • इसके अतिरिक्त विजडन इंडिया के ‘क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर’ में प्रियांक पंचाल (भारत), हसन अली (पाकिस्तान), तमीम इकबाल (बांग्लादेश) शामिल रहे।
  • ‘किकेटर्स ऑफ द ईयर’ में शामिल एकमात्र महिला खिलाड़ी भारत की दीप्ति शर्मा रहीं।
  • भारत की प्रथम महिला सुपरस्टार क्रिकेटर शांता रंगास्वामी और इरापल्ली प्रसन्ना को विजडन इंडिया हॉल ऑफ फेम में स्थान दिया गया है।
  • भारतीय कप्तान विराट कोहली सबसे सफल भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रहे।
  • जुलाई, 2017 में संपन्न ICC महिला विश्व कप के जश्न का चित्र मुख्य पृष्ठ पर छापकर भारतीय महिला क्रिकेटरों को भी खास अहमियत दी गई है।

संबंधित लिंक
http://www.business-standard.com/article/pti-stories/rahul-is-wisden-india-almanack-s-cricketer-of-the-year-118031501235_1.html