वाटर 4 चेंज

CWRDM proposes ‘Water 4 Change
प्रश्न-24 नवंबर, 2019 को निम्नलिखित में से किस संस्थान ने ‘वाटर 4 चेंज’ परियोजना लांच की?
(a) जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन केंद्र
(b) केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय
(c) नीति आयोग
(d) भारतीय जल प्रबंधन संस्थान
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 24 नवंबर, 2019 को जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन केंद्र द्वारा 6 प्रमुख संस्थानों के सहयोग से ‘वाटर 4 चेंज’ परियोजना लांच की।
  • परियोजना के तहत नीदरलैंड के 6 प्रमुख संस्थान भारतीय वैज्ञानिकों के साथ शहरी जल प्रबंधन तंत्र पर दीर्घकालिक अनुसंधान और फील्ड स्तर की कार्रवाई करेंगे।
  • परियोजना द्वारा कोझीकोड, शिमला, भुज और भोपाल शहरों में जल समस्याओं का हल किया जायेगा।
  • संबंधित क्षेत्रों में जल विज्ञान, सैनिटरी इंजीनियरिंग, नगर नियोजन और शासन तथा अर्थशास्त्र और उनके अनुप्रयोग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन केंद्र केरल सरकार द्वारा संचालित एक संस्था है।
  • यह संस्था राज्य में जल निकासी, पर्यावरणीय मुद्दों, जल गुणवत्ता प्रबंधन और आर्द्र भूमि प्रबंधन पर कार्य करती है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/cities/kozhikode/cwrdm-proposes-water-4-change-with-foreign-aid/article30071334.ece

https://world-news-monitor.com/climate/2019/11/24/cwrdm-proposes-water-4-change-with-foreign-aid/