वाई.सी.देवेश्वर

प्रश्न-11 मई, 2019 को भारत की तंबाकू कंपनीआईटीसी लिमिटेड के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और सीईओ वाई.सी. देवेश्वर का निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था?
(a) 2010
(b) 2011
(c) 2012
(d) 2013
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 11 मई, 2019 को भारत की तंबाकू कंपनी आईटीसी लिमिटेड के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वाई.सी. देवेश्वर का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • देवेश्वर दो दशक से अधिक समय तक आईटीसी में शीर्ष पद पर रहे।
  • उनका जन्म फरवरी, 1947 में लाहौर में हुआ था।
  • वर्ष 1968 में उन्होंने आईटीसी ज्वाइन की और वर्ष 1996 में कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष बने।
  • वर्ष 2017 में उन्होंने कार्यकारी अध्यक्ष का पद छोड़ दिया और गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य करते रहे।
  • वर्ष 2011 में उन्हें पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://economictimes.indiatimes.com/industry/cons-products/fmcg/itc-chairman-yc-deveshwar-passes-away/articleshow/69278020.cms