वर्ष 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी

Commonwealth Games Birmingham announced as host of 2022 event

प्रश्न-वर्ष 2022 में राष्ट्रमंडल खेल कहां आयोजित किया जाएगा?
(a) डरबन
(b) बर्मिंघम
(c) गोल्ड कोस्ट
(d) ग्लासगो
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 21 दिसंबर, 2017 को 2022 में आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी बर्मिंघम, इंग्लैंड को दिए जाने की आधिकारिक पुष्टि राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने की।
  • ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व वर्ष 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी वर्ष 2015 में ‘डरबन’ को सौंपी गई थी किन्तु वित्तीय कारणों से इस वर्ष के प्रारंभ में उससे मेजबानी वापस ले ली गई।
  • इससे पूर्व इंग्लैंड में वर्ष 2002 में राष्ट्रमंडल खेल मैनचेस्टर में आयोजित हुआ था।
  • वर्ष 2018 में राष्ट्रमंडल खेल गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा।
  • वर्ष 2014 में राष्ट्रमंडल खेल ग्लासगो, स्कॉटलैंड में आयोजित हुए थे।
  • वर्तमान में राष्ट्रमंडल खेल फेडरेशन के अध्यक्ष लुईस मार्टिन हैं।

संबंधित लिंक
http://www.bbc.com/sport/commonwealth-games/42437441