वर्ष, 2021 तक युद्धपोत विक्रांत का नौसेना में शामिल होने की संभावना

Vikrant, the country's first indigenous aircraft carrier in 2021, is expected to join the Indian Navy.
प्रश्न-भारतीय नौसेना का प्रथम विमान वाहक युद्धपोत विक्रांत जो वर्तमान में सेवामुक्त है, निम्न में से किस देश से खरीदा गया था?
(a) संयुक्त राज्य अमेरिका
(b) रूस
(c) जापान
(d) ब्रिटेन
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • वर्ष 2021 में देश का प्रथम स्वदेशी विमान वाहक युद्ध पोत विक्रांत को भारतीय नौसेना में शामिल होने की संभावना है।
  • विक्रांत के तीसरे चरण में मशीनरी के सेटअप और अन्य उपकरणों को लगाने जैसे बिजली उत्पादन और प्रोपल्शन मशीनरी का कार्य प्रगति पर है।
  • इसका निर्माण कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) द्वारा किया जा रहा है।
  • इस युद्धपोत में मिग-29 विमानों का बेड़ा होगा।
  • गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर होने वाली परेड के दौरान नौसेना की झांकी में मिग-29 विमानों के साथ विक्रांत को प्रदर्शित किया जाएगा।
  • भारत का प्रथम विमान वाहक युद्धपोत विक्रांत ब्रिटेन से खरीदा गया था। तब इसे HMS Hercules से जाना जाता था। इसे भारतीय नौसेना में वर्ष 1961 में शामिल किया गया था।

लेखक-रामकरन चौरसिया

संबंधित लिंक भी देखें…

https://economictimes.indiatimes.com/news/defence/indias-first-indigenous-aircraft-carrier-vikrant-likely-to-be-commissioned-by-early-2021-sources/articleshow/73157111.cms

https://www.thehindubusinessline.com/news/indias-first-indigenous-aircraft-carrier-vikrant-likely-to-be-commissioned-by-early-2021-sources/article30514566.ece