वर्ष 2018 का शांति का नोबेल पुरस्कार

The Nobel Peace Prize for 2018

प्रश्न-5 अक्टूबर, 2018 को वर्ष 2018 का शांति का नोबेल पुरस्कार किसे प्रदान किए जाने की घोषणा की गई?
(a) जुआन मैनुएल सांतोस एवं डेनिस मुकवेगे
(b) डेनिस मुकवेगे एवं नादिया मुराद
(c) डेनिस मुकवेगे एवं मून-जे-इन
(d) जुआन मैनुएल सांतोस एवं मून-जे-इन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 5 अक्टूबर, 2018 को नार्वेजियन नोबेल समिति द्वारा वर्ष 2018 का शांति का नोबेल पुरस्कार कांगो के फिजिशियन डेनिस मुकवेगे एवं ईराक के यजीदी समुदाय की नादिया मुराद को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
  • इन्हें यह पुरस्कार यौन हिंसा को युद्ध या सशत्र संघर्ष के हथियार के रूप में इस्तेमाल करने पर रोक लगाने के प्रयासों के तहत दिया जायेगा।
  • डेनिस मुकवेगे द्वारा पिछले काफी समय से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध के दौरान यौन हिंसा से पीड़ित महिलाओं की सहायता की जा रही है।
  • वहीँ नादिया मुराद खुद यौन हिंसा से पीड़ित रही हैं। उन्हें आतंकी संगठन ने कई महीनों तक बंधक बनाके रखा था।
  • जब से वे उनके चंगुल से भागने में कामयाब रहीं उसके बाद से ही वे लगातार यौन हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाती रही हैं।

संबंधित लिंक
https://www.nobelprize.org/prizes/peace/2018/summary/