वर्ष 2015-16 के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के द्वितीय त्रैमासिक (जुलाई-सितंबर) के आंकड़े

PRODUCT FOR THE SECOND QUARTER (JULY - SEPTEMBER) OF 2015 - 16

प्रश्न-30 नवंबर, 2015 को केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (CSO) द्वारा वर्ष 2015-16 के जीडीपी के द्वितीय त्रैमासिक (जुलाई-सितंबर) के आंकड़ों से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
(1) स्थिर कीमतों (2011-12) पर 2015-16 की द्वितीय तिमाही (जुलाई-सितंबर) में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 27.57 लाख करोड़ रुपये है।
(2) स्थिर कीमतों (2011-12) पर 2015-16 की द्वितीय तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 7.4% है।
(3) स्थिर मूल्यों पर जीवीए ऐट बेसिक प्राइसेज 2015-16 की द्वितीय तिमाही में 25.80 लाख करोड़ रुपये है।
(4) चालू मूल्यों पर जीडीपी चालू वित्त वर्ष 2015-16 की द्वितीय तिमाही में 32.66 लाख करोड़ रुपए है।
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
(a) 1, 2, 3 एवं सही है।
(b) 2, 3 एवं 4 सही है।
(c) 1, 3 एवं 4 सही है।
(d) 1, 2 एवं 3 सही है।
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 30 नवंबर, 2015 को केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के तहत केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (CSO) द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2015-16 की द्वितीय त्रैमासिक (जुलाई-सितंबर) के देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) संबंधी आंकड़ें जारी किए गए।
  • उल्लेखनीय है कि ये आंकड़े स्थिर मूल्यों (2011-12) और चालू मूल्यों के आधार पर जारी किए गए।
  • सकल घरेलू उत्पाद (GDP) स्थिर मूल्यों (2011-12) पर सितंबर) में 27.57 लाख करोड़ रुपए है जो पिछले वित्तीय वर्ष 2014-15 में समान अवधि में 25.66 लाख करोड़ रुपये के स्तर से 7.4% वृद्धि को प्रदर्शित करता है।
  • स्थिर मूल्यों (2011-12) पर जीवीए ऐट बेसिक प्राइसेज चालू वित्त वर्ष 2015-16 की द्वितीय तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 25.80 लाख करोड़ रुपये है जो पिछले वित्त वर्ष 2014-15 में समान अवधि में 24.02 लाख करोड़ रुपये के स्तर से 7.4% वृद्धि को प्रदर्शित करता है।
  • चालू मूल्यों पर जीडीपी चालू वित्त वर्ष 2015-16 की द्वितीय तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 32.66 लाख करोड़ रुपये है जो पिछले वित्त वर्ष 2014-15 की समान अवधि में 30.80 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 6.0% की वृद्धि दर्शाता है।
  • चालू मूल्यों पर जीवीए ऐट बेसिक प्राइसेज चालू वित्त वर्ष 2015-16 की द्वितीय तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 30.26 लाख करोड़ रुपये है जो पिछले वित्त वर्ष 2014-15 की समान अवधि की जीवीए ऐट बेसिक प्राइसेज 28.76 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 5.2% अधिक है।
  • वित्त वर्ष 2015-16 की द्वितीय तिमाही (जुलाई-सितंबर) के दौरान क्षेत्रवार जीवीए ऐट बेसिक प्राइसेज में स्थिर मूल्यों (2011-12) पर वृद्धि में ‘कृषि, वानिकी व मत्स्यिकी में 2.2%, खनन व उत्खनन में 3.2% ,विनिर्माण में 9.3%, विद्युत गैस, जलापूर्ति एवं अन्य उपयोगी सेवाओं में 6.7%, व्यापार, होटल, परिवहन, संचार व प्रसारण से संबद्ध अन्य सेवाओं में 10.6%, वित्त बीमा, स्थावर संपदा व व्यावसायिक सेवाओं में 9.7%, लोक प्रशासन, रक्षा व अन्य सेवाओं में 4.7% की वृद्धि हुई।
  • चालू मल्यों पर 2015-16 की द्वितीय तिमाही के दौरान क्षेत्रवार जीवीए ऐट बेसिक प्राइसेज में वृद्धि में कृषि, वानिकी व मात्स्यिकी में 2.6%, खनन व उत्खनन में -1.5%, विनिर्माण में 7.4%, विद्युत, गैस, जलापूर्ति एवं अन्य उपयोगी सेवाओं में 12.9%, निर्माण में -2.0% व्यापार, होटल, परिवहन, संचार व प्रसारण से संबद्ध अन्य सेवाओं में 5.7%, वित्त, बीमा, स्थावर संपदा व व्यावसायिक सेवाओं में 5.4%, लोक प्रशासन रक्षा व अन्य सेवाओं में 7.8% की वृद्धि हुई।
  • चालू मूल्यों पर सकल स्थायी पूंजी निर्माण वित्त वर्ष 2015-16 की द्वितीय तिमाही में 9.24 लाख करोड़ रु. है जो 2014-15 की समान अवधि में 8.89 लाख करोड़ रुपये था।
  • स्थिर मूल्यों (2011-12) पर सकल स्थायी पूंजी निर्माण (GFCA) 2015-16 की द्वितीय तिमाही में 8.31 लाख करोड़ रुपए है जो 2014-15 की समान अवधि में 7.78 लाख करोड़ रुपये था।
  • सकल घरेलू उत्पाद के संबंध में सकल स्थायी पूंजी निर्माण दर 2015-16 की द्वितीय तिमाही में चालू मूल्यों और स्थिर मूल्यों (2011-12) पर क्रमशः 28.3% और 30.1% है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://mospi.nic.in/Mospi_New/upload/nad_PR_30nov15.pdf
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=132078