वर्षांत समीक्षा-2017 : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

Year End Review- 2017 Ministry of I&B

प्रश्न- 5 अक्टूबर, 2017 को भारत ने किस देश के साथ सूचना, संचार एवं मीडिया के क्षेत्र में सहयेाग हेतु समझौते पर हस्ताक्षर किया?
(a) इथियोपिया
(b) सोमालिया
(c) लिथुआनिया
(d) केन्या
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 19 दिसंबर, 2017 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा वर्षांत समीक्षा, 2017 जारी की गई।
  • इससे संबंधित प्रमुख तथ्य निम्नलिखित हैं-
  • भारत की समृद्ध संस्कृति एवं इतिहास के विषय में युवा पीढ़ी को बताने के लिए किताबों के संयुक्त प्रकाशन विभाग एवं सस्ता साहित्य मंडल के मध्य समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
  • 6वें राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कारों का वितरण किया गया जिसमें रघु राय को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया।
  • ‘स्वच्छ जंगल की कहानी-दादी की जुबानी’ पुस्तक का 15 भारतीय भाषाओं में प्रकाशन किया गया।
  • ‘साथ ही विश्वास है, हो रहा विकास है’ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
  • पत्र सूचना ब्यूरो (PIB) वेबसाइट पर ‘वस्तु एवं सेवा कर’ (GST) पर विशेष पेज का सृजन किया गया।
  • प्रिंट मीडिया का महत्वपूर्ण सूचकांक ‘आरएनआई’ (RNI) वार्षिक रिपोर्ट-‘भारत में प्रेस’ (PRESS IN INDIA) जारी की गई।
  • सरकार की प्रमुख योजनाओं की सफलता की कहानी पर दूरदर्शन द्वारा 14 लघु फिल्मों का निर्माण किया गया।
  • झारखंड के लिए एक अलग ‘24×7 डीडी चैनल’ की घोषणा की गई।
  • डीडी न्यूज की नई वेबसाइट लांच की गई।
  • अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में प्रसारण हेतु 100 KW के दो नए शार्टवेव सॉलिड स्टेट डिजिटल ट्रांसमीटर लगाने की घोषणा की गई।
  • ‘भारतीय पैनोरमा फिल्म महोत्सव’ का आयोजन दिल्ली में किया गया।
  • महोत्सव की उद्घाटन फिल्में बोबो खुरैजम द्वारा निर्देशित डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘इमा साबित्री’ और अक्षय सिंह द्वारा निर्देशित हिन्दी फिल्म ‘पिंकी ब्यूटी पार्लर’ थीं।
  • ‘पूर्वोत्तर फिल्म महोत्सव’ का आयोजन पुणे में किया गया।
  • ‘भोजपुरी फिल्म महोत्सव’ का आयोजन दिल्ली में किया गया।
  • भारत एवं यूक्रेन अपने द्विपक्षीय संबंधों को फिल्म महोत्सवों और भारत में स्थापित ‘फिल्म सुविधा कार्यालय प्लेटफार्म’ के माध्यम से मजबूत बनाएंगे।
  • 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का वितरण दिल्ली में किया गया।
  • इसमें ‘कसाव’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, ‘सथमानम भवथी’ को बेस्ट पॉपुलर फिल्म, अक्षय कुमार को रुस्तम फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सुरभि को मलयालम फिल्म ‘मिन्नामिनुन्गु-द फायरफ्लाई’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और राजेश मापुस्कर को मराठी फिल्म वेंटीलेटर के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया।
  • प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक एवं अभिनेता कसीनथूनी विश्वनाथ को वर्ष 2016 के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 48वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFL), 2017 का आयोजन गोवा में किया गया।
  • 28 जनवरी, 2018 को मुंबई में ‘डाक्यूमेंट्री, लघु एवं एनीमेशन फिल्म हेतु मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF), 2018’ का उदघाटन किया जाएगा।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1513214
http://www.mea.gov.in/bilateral-documents.htm?dtl/29001/List_of_Agreements_signed_during_State_Visit_of_President_to_Ethiopia_October_05_2017