वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला एथलीट

Dutee Chand wins 100m gold in World Universiade, creates history
प्रश्न-10 जुलाई, 2019 को किस भारतीय महिला एथलीट ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेलों में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया?
(a) हिमा दास
(b) दीपा कर्माकार
(c) दुती चंद
(d) संथी सौंदराजन
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 10 जुलाई, 2019 को इटली के नेपल्स में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेलों में फर्राटा धाविका दुती चंद ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।
  • 11.32 सेकंड के समय के साथ चैंपियन बनीं दुती इन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ी हैं।
  • इस स्पर्धा में स्विट्जरलैंड की डेल पोंटे (11.33 सेकंड) ने रजत एवं जर्मनी की लिसा क्वायी ने कांस्य पदक जीता।
  • दुती वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय हैं। इनसे पूर्व वर्ष 2015 में इंद्रजीत सिंह पुरुषों की शॉटपुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।
  • ओडिशा की दुती चंद वैश्विक स्पर्धा में चैंपियन बनने वाली हिमा दास के बाद दूसरी भारतीय महिला हैं।
  • हिमा ने वर्ष 2018 में विश्व जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता था।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/sport/athletics/dutee-chand-wins-100m-gold-in-world-universiade-creates-history/article28342206.ece

https://www.indiatoday.in/sports/athletics/story/dutee-chand-rio-games-indian-sprinter-100m-race-olympics-1570402-2019-07-17