‘वर्ल्ड कॉटन डे’ समारोह, 2019

World Cotton Day' ceremony, 2019
प्रश्न-‘वर्ल्ड कॉटन डे’ समारोह, 2019 कहाँ आयोजित किया गया था?
(a) जेनेवा (स्विट्जरलैंड)
(b) अमेरिका
(c) फ्राँस
(d) चीन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 7-11 अक्टूबर, 2019 के मध्य ‘वर्ल्ड कॉटन डे’ समारोह, 2019 जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में आयोजित हुआ।
  • इसका आयोजन विश्व व्यापार संगठन (WTO) द्वारा संयुक्त राष्ट्र खाद्य व कृषि संगठन (FAO), संयुक्त राष्ट्र व्यापार व विकास सम्मेलन (UNCTAD), अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र (ITC) और अंतरराष्ट्रीय कपास परामर्श समिति (ICAC) के सहयोग से किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि बेनिन, बुर्किना फासो, चाड और माली देशों के अनुरोध पर WTO ‘7 अक्टूबर’ को ‘वर्ल्ड कॉटन डे’ के रूप में संयुक्त राष्ट्र से मान्यता प्राप्त करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
  • केंद्रीय महिला एवं बाल विकास तथा कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने इस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • विश्व के केवल 2.1 प्रतिशत कृषि योग्य भूमि में कपास की खेती होती है लेकिन यह विश्व की वस्त्र जरूरतों के 27 प्रतिशत को पूरा करती है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.wto.org/english/tratop_e/agric_e/wcd2019_e.htm

https://ur-aida.cirad.fr/agenda/world-cotton-day