वरिष्ठ और कनिष्ठ फेलोशिप में 2 और भाषा

Senior Junior Fellowships of Culture Ministry
प्रश्न-30 जुलाई, 2019 को केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने संस्कृति मंत्रालय की वरिष्ठ/कनिष्ठ फेलोशिप देने की योजना में भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल किन दो भाषाओं को शामिल करने की घोषणा की?
(a) नेपाली, खासी
(b) नेपाली, संथाली
(c) संथाली, डोगरी
(d) सिंधी, बोडो
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 30 जुलाई, 2019 को केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने संस्कृति मंत्रालय की वरिष्ठ/कनिष्ठ फेलोशिप योजना में भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल दो भाषाओं नेपाली और संथाली को शामिल करने की घोषणा की।
  • संस्कृति के क्षेत्र में श्रेष्ठ कलाकारों को वरिष्ठ/कनिष्ठ फेलोशिप प्रदान करने की यह योजना संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित की जाती है।
  • यह फेलोशिप अनुसंधान-उन्मुख परियोजनाओं हेतु प्रदत्त की जाती है।
  • योजनांतर्गत साहित्यिक कलाएं (Literary Arts) एक विषय है, जिसके तहत शोध हेतु उम्मीदवार 22 भाषाओं में आवेदन कर सकते हैं।
  • इन 22 भाषाओं में अग्रेंजी और खासी भाषा सहित भारतीय संविधान की धारा 344(1) और धारा 251 की 8वीं अनुसूची में वर्णित 20 भाषाएं शामिल हैं।

लेखक-विजय प्रताप  सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://pib.nic.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=1580772

https://www.indiaculture.nic.in/award-seniorjunior-fellowships-outstanding-persons-fields-culture