वन भूमि पुनःस्थापन और भारत में पर क्षमता बढ़ाने हेतु परियोजना लांच

प्रश्न-17 जून, 2019 को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने वन भूमि पुनःस्थापन और भारत में चैलेंज पर क्षमता बढ़ाने हेतु एक अग्रणी परियोजना लांच की। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) यह परियोजना 5 वर्षों की पायलट चरण की होगी।
(ii) यह परियोजना, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नगालैंड तथा कर्नाटक में लागू होगी।
(iii) चैलेंज जल संरक्षण का एक वैश्विक प्रयास है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा सही है?
(a) केवल (ii)
(b) केवल (i) एवं (iii)
(c) केवल (i)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 17 जून, 2019 को ‘बंजर एवं सूखे से मुकाबला हेतु विश्व दिवस’ के अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने वन भूमि पुनःस्थापन (FLR) और भारत में ‘चैलेंज’ (Bonn Challenge) पर क्षमता बढ़ाने हेतु एक अग्रणी परियोजना लांच की।
  • यह परियोजना 3.5 वर्षों की पायलट चरण की होगी।
  • इसे हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नगालैंड तथा कर्नाटक में लागू किया जाएगा।

परियेाजना का उद्देश्य
(i) राज्यों के लिए श्रेष्ठ व्यवहारों तथा निगरानी प्रोटोकॉल को विकसित करना और अपनाना,
(ii) एफएलआर और ‘बोन चैलेंज’ पर इन पांच राज्यों के अंदर क्षमता सृजन करना।

  • परियोजना के आगे के चरणों में देश भर में इसका विस्तार किया जाएगा।

बोन चैलेंज क्या है?

  • यह गैर-वनीकृत एवं बंजर भूमि पर वनस्पतियां उगाने का एक वैश्विक प्रयास है।
  • इसके तहत विश्व के 150 मिलियन हेक्टेयर गैर-वनीकृत एवं बंजर भूमि पर वर्ष 2020 तक और 350 मिलियन हेक्टेयर भूमि पर वर्ष 2030 तक वनस्पतियां उगाई जाएंगी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1574780