लोकतंत्र के स्वर (खंड-2) तथा द रिपब्लिकन एथिक (खंड-2) का विमोचन

प्रश्न-6 सितंबर, 2019 को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लोकतंत्र के स्वर (खंड-2) तथा द रिपब्लिकन एथिक (खंड-2) का विमोचन किया। इन दोनों पुस्तकों में किसके भाषाणों का संकलन है?
(a) उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू
(b) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
(c) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
(d) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 6 सितंबर, 2019 को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने प्रवासी भारतीय केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में लोकतंत्र के स्वर (खंड-2) और द रिपब्लिकन एथिक (खंड-2) पुस्तकों विमोचन किया।
  • इन दोनों पुस्तकों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यकाल के दूसरे वर्ष (जुलाई, 2018 से जुलाई, 2019 तक) में दिए गए 95 भाषणों का संकलन है।
  • इन पुस्तकों को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित किया गया है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=193033