लॉन्ग नाइट ऑफ लिटरेचर, 2018

प्रश्न-हाल ही में ‘लॉन्ग नाइट ऑफ लिटरेचर, 2018’ महोत्सव का आयोजन भारत के निम्न में से किस शहर में किया गया?
(a) नई दिल्ली
(b) मुंबई
(c) चेन्नई
(d) चंडीगढ़
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 9 अक्टूबर, 2018 को विभिन्न यूरोपीय देशों के 10 लेखकों ने यूरोप की भाषायी तथा सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाने के लिए ‘लॉन्ग नाइट ऑफ लिटरेचर-2018’ महोत्सव का आयोजन नई दिल्ली में हुआ।
  • इस समारोह में भाग लेने वाले लेखक क्लेमेंस बर्जर (ऑस्ट्रिया), वेरोनिका रेस्लोवा (चेक गणराज्य), हेनरी रोस्ट्रप (डेनमार्क), जीन-क्लाउड-पेरियर (फ्रांस), इस्तवान वोरोस (हंगरी) आदि हैं।




  • इस वर्ष जार्जिया भी इस महोत्सव में शामिल हुआ।
  • ध्यातव्य है कि मार्च, 2017 में यूरोपीय संघ ने जार्जिया से वीजा मुक्त यात्रा की अनुमति प्रदान कर दी है।
  • उल्लेखनीय है कि इस महोत्सव का आयोजन नई दिल्ली के ‘इन्सटीट्युटो सेरवैन्टिस’ में किया गया।

संबंधित लिंक
https://ec.europa.eu/culture/news/2018/eupl-winners-attend-long-night-literatures-2018-new-delhi-0_en
https://www.business-standard.com/article/news-ani/long-night-of-literatures-2018-118100900291_1.html