प्रश्न-9 नवंबर, 2018 को लालन सारंग का निधन हो गया। वह थीं-
(a) चित्रकार
(b) लोक गायिका
(c) अभिनेत्री
(d) शास्त्रीय संगीतकार
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 9 नवंबर, 2018 को प्रसिद्ध मराठी अभिनेत्री एवं थियेटर कलाकार लालन सारंग का निधन हो गया। वह 79 वर्ष की थीं।
- उनको ‘‘सखाराम बाइंडर’’, ‘‘गिधाड़े’’, ‘‘रथ चक्र’’ और ‘‘कमला’’ समेत कई प्रसिद्ध नाटकों में अपनी प्रभावशाली भूमिका के लिए जाना जाता है।
- इसके अलावा उन्होंने ‘‘सामना’’, ‘‘हा खेल सावल्यांचा’’ और ‘‘महक’’ जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
- वह कई हिंदी धारावाहिकों में भी काम की थीं।
लेखक – विवेक कुमार त्रिपाठी