लघु वुडब्राउन तितली

Small Woodbrown butterfly rediscovered in Sikkim after 120 years

प्रश्न-हाल ही में ‘लघु वुडब्राउन तितलियों’ को लंबी अवधि के उपरांत फिर से ‘कंचनजंगा पार्क’ (Khangchendzonga) में पाया जाता है। यह राष्ट्रीय पार्क निम्न में से किस राज्य में स्थित है?
(a) सिक्किम
(b) अरुणाचल प्रदेश
(c) मणिपुर
(d) मिजोरम
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 16 जनवरी 2019 को सिक्किम के शोधकर्ताओं द्वारा कंचनजंगा (Khangchendzonga) राष्ट्रीय पार्क में 120 वर्षों की अवधि के उपरांत लघु वुडब्राउन तितलियों को फिर से खोजा गया है।
  • लघु वुडब्राउन तितलियों का वैज्ञानिक नाम ‘लेथे नाइसटेला’ (Lethe Nicetella) है।
  • भारत में यह प्रजाति वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के अनुसूची-II के अंतर्गत विधिक रूप से संरक्षित है।
  • यह प्रजाति पूर्वी हिमालय की स्थानिक है तथा समुद्र तल से 1800-2800 मीटर की ऊंचाइयों के मध्य पाई जाती है।
  • वैश्विक रूप से ‘लेथे’ की प्रजातियां सुंडा द्वीप, जापान, साइबेरिया एवं हिमालय में पाई जाती हैं।
  • उल्लेखनीय है कि भारत में पाई जाने वाली ‘लेथे’ की 41 प्रजातियों में से 32 प्रजातियां अकेले सिक्किम में पाई जाती हैं।

लेखक-राजन शुक्ला

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.downtoearth.org.in/news/wildlife-biodiversity/small-woodbrown-butterfly-rediscovered-in-sikkim-after-120-years-62832