लंदन के नेहरू केंद्र के नए निदेशक

director of nehru centre in london

प्रश्न-जून, 2019 में किसे लंदन के नेहरू केंद्र का निदेशक नियुक्त किया गया है?
(a) पवन वर्मा
(b) अमीश त्रिपाठी
(c) श्रीनिवास गोत्रू
(d) विनय सहस्रबुद्धे
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 20 जून, 2019 को प्रसिद्ध लेखक अमीश त्रिपाठी को लंदन के नेहरू केंद्र का निदेशक नियुक्त किया गया।
  • उनकी नियुक्ति की घोषणा भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने की।
  • वह इस पर राजनयिक श्रीनिवास गोत्रू का स्थान ग्रहण करेंगे।
  • अमीश त्रिपाठी ने ‘द सीक्रेट ऑफ द नागाज’ और ‘सीता-वारियर ऑफ मिथिला’ जैसी प्रसिद्ध पुस्तकें लिखी हैं।
  • लंदन के नेहरू केंद्र की स्थापना वर्ष 1992 में हुई थी।
  • इस केंद्र का उद्देश्य भारत और ब्रिटेन के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।
  • गोपालकृष्ण गांधी इसके संस्थापक निदेशक थे।
  • प्रसिद्ध नाटककार-अभिनेता गिरीश कर्नाड भी इस केंद्र की कमान संभाल चुके हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://timesofindia.indiatimes.com/life-style/books/features/author-amish-tripathi-is-the-new-director-of-londons-nehru-centre/articleshow/69892947.cms
https://www.business-standard.com/article/pti-stories/author-amish-tripathi-is-the-new-director-of-london-s-nehru-centre-119062100709_1.htmls