रेल मंत्रालय का मैडम तुसाद मोम संग्रहालय के साथ समझौता-ज्ञापन

प्रश्न-दिल्ली-एनसीआर में किस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय रेल संग्रहालय ने मैडम तुसाद मोम संग्रहालय के साथ समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया?
(a) पर्यटन
(b) पर्यावरण
(c) संस्कृति
(d) विज्ञान और प्रौद्योगिकी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 4 दिसंबर, 2018 को रेल मंत्रालय के राष्ट्रीय खेल संग्रहालय ने दिल्ली-एनसीआर के पर्यटकों को दोहरा लाभ उपलब्ध कराने के लिए मैडम तुसाद संग्रहालय के साथ समझौता किया।
  • इस समझौते के तहत मैडम तुसाद मोम संग्रहालय जाने वाले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय के आगंतुकों को टिकट पर 35 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी।
  • इसी तरह मैडम तुसाद मोम संग्रहालय के आगंतुकों को राष्ट्रीय रेल संग्रहालय जाने पर टिकट पर 35 प्रतिशत की आकर्षक छूट दी जाएगी।
  • इस समझौते से राष्ट्रीय रेल संग्रहालय और मैडम तुसाद मोम संग्रहालय के पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।
  • इस समझौते के तहत स्कूली छात्रों को दोनों संग्रहालय जाने पर 45 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
  • उल्लेखनीय है कि भारतीय रेल द्वारा चलाया जा रहा राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्र में शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है।
  • राष्ट्रीय रेल संग्रहालय में एक ही स्थान पर रेल का इतिहास और उसकी विरासत को समझने का मौका मिलता है।
  • नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित राष्ट्रीय रेल संग्रहालय 11 एकड़ जमीन में फैला है।
  • मैडम तुसाद संग्रहालय विश्व में मोम संग्रहालयों की एक अग्रणी शृंखला है।
  • वर्ष 2017 में मैडम तुसाद संग्रहालय ने कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में अपना 23वां मोम संग्रहालय खोला।
  • यह भारत का पहला मोम संग्रहालय है।
  • इस संग्रहालय में महात्मा गांधी, अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान जैसे 52 हस्तियों की मोम मूर्तियां स्थापित की गई हैं।

[सुधांशु पांडेय ]

संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1554705