रेल दृष्टि डैशबोर्ड

Shri Piyush Goyal launches Rail Drishti Dashboard to Promote Transparency and Accountability

प्रश्न-रेल दृष्टि डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचना को कितने यूजर फ्रेंडली श्रेणियों में बांटा गया है?
(a) 10
(b) 12
(c) 15
(d) 18
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 25 फरवरी, 2019 को रेल और कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने पारदर्शिता तथा जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए रेलवे दृष्टि डैशबोर्ड लांच किया।
  • इस डैशबोर्ड का यूआरएल ‘raildrishti.cris.org.in’ है।
  • इसके द्वारा विभिन्न स्रोतों द्वारा प्राप्त सूचना को एकत्र करके एक ही मंच पर उपलब्ध कराया जाएगा।
  • इस डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचना को डेस्कटॉप, लैपटॉप अथवा मोबाइल पर प्राप्त किया जा सकता है।
  • इस डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचना को 15 यूजर फ्रेंडली श्रेणियों- एक नजर में (At a Glance), सेवाएं, परिचालित ट्रेनें, आईआरसीटीसी, किचन, शिकायत, उपलब्धियां, स्टेशन की छवि, हेरिटेज, श्रमिक कल्याण, बिल, माल भाड़ा से आमदनी, माल लोडिंग और अनलोडिंग, यात्री राजस्व, व्यय, सुगम-माल भाड़ा ऐप में बांटा गया है।

लेखक – विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=188925
https://twitter.com/piyushgoyal/status/1101022948369022976