रेणुकाजी बहुउद्देशयी बांध परियोजना पर छः राज्यों के मध्य समझौता हस्ताक्षरित

प्रश्न-निम्नलिखित में कौन-सा राज्य समूह रेणुकाजी बांध परियोजना के करार पर हस्ताक्षर किया?
(a) उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड
(b) दिल्ली व हरियाणा
(c) हिमाचल प्रदेश व राजस्थान
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 11 जनवरी, 2019 को केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में रेणुकाजी बहुउद्देशयी बांध परियोजना के लिए छः राज्यों ने एक करार पर हस्ताक्षर किया।
  • छः राज्यः उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के मध्य हस्ताक्षरित हुए।
  • रेणुकाजी बहुउद्देशयी बांध परियोजना-
  • परियोजना के तहत तीन भंडारण परियोजनाएं यमुना नदी और उसकी दो सहायक नदियों टोंस और गिरि पर प्रस्तावित हैं।
  • जो कि अपर यमुना बेसिन में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित होंगी।
  • यमुना नदी पर लखावर (उत्तराखंड में) तथा टोंस नदी पर किशाऊ परियोजना (उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश) तथा रेणुकाजी, गिरि नदी पर (हिमाचल प्रदेश) है।
  • अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
  • परियोजना पर हस्ताक्षर के दौरान प्रयागराज में नमामि गंगे परियोजनाओं के लिए रियायत समझौता पर भी हस्ताक्षर किया गया।

लेखक-राहुल त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=187401
https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/six-northern-states-ink-agreement-for-renuka-dam/articleshow/67493222.cms
https://www.business-standard.com/article/news-ians/cms-of-six-states-sign-renukaji-dam-project-agreement-119011100854_1.html