रूस और जापान के मध्य विवादित द्वीप शृंखला पर वार्ता

Putin Quashes Japanese Hopes of End to Island Dispute

प्रश्न-हाल ही में चर्चा में रहे कुरील द्वीप समूह के संदर्भ में कौन सा/से कथन सत्य नहीं है?
(a) यह द्वीप समूह उत्तरी प्रशांत महासागर और ओखोतस्क सागर के मध्य में अवस्थित है।
(b) इस पर जापान का अधिकार है।
(c) यह ज्वालामुखी द्वीपसमूह है।
(d) इस द्वीपसमूह को लेकर जापान तथा रूस के मध्य विवाद है।
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 22 जनवरी, 2019 को रूस और जापान के मध्य विवादित द्वीप शृंखला पर समझौते के संबंध में वार्ता बैठक मास्को में संपन्न हुई।
  • इस बैठक में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिक और जापान के प्रधामनंत्री शिंजो आबे भाग लिया।
  • इस बैठक में विवादित कुरील द्वीप शृंखला के संबंध में सहमति बनाने का प्रयास किया गया परंतु कोई सहमति नहीं बनी।
  • सोवियत संघ की सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम दिनों में ओखोतस्क और प्रशांत महासागर के बीच 4 कुरील द्वीपों को अपने कब्जे में कर लिया गया था।
  • इन द्वीपों पर सोवियत संघ की संप्रभुता को जापान ने मान्यता देने से इंकार कर दिया था, जिसके कारण सात दशक से अधिक समयावधि से शांति को लेकर दोनों देशों के मध्य अवरोध बना हुआ है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.nytimes.com/2019/01/22/world/europe/kuril-islands-putin-abe.html
https://www.dw.com/en/russias-putin-and-japans-abe-try-to-end-world-war-ii/a-47175358