राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव-2018

7th edition of ‘Rashtriya Sanskriti Mahotsav-2018’ to be held in Karnataka

प्रश्न-14-20 जनवरी, 2018 के मध्य ‘राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव’ का 7वां संस्करण कहां आयोजित किया जा रहा है?
(a) तमिलनाडु
(b) राजस्थान
(c) कर्नाटक
(d) उत्तर प्रदेश
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 14-20 जनवरी, 2018 के मध्य ‘राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव’ 2018 का 7वां संस्करण बंगलुरू, हुबली-धारवाड़ एवं मंगलुरू (कर्नाटक) में आयोजित किया जा रहा है।
  • केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक तथा संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार एवं केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री. (स्वतंत्र प्रभार) एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने इस महोत्सव का उद्घाटन किया।
  • भारतीय धरोहर एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने इस महोत्सव का आयोजन किया है।
  • इस महोत्सव का आयोजन ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ सांचे के तहत किया जा रहा है।
  • गौरतलब है कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम 31 अक्टूबर, 2016 को विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ किया गया था।
  • इस महोत्सव में कर्नाटक के साथ उत्तराखंड भागीदार राज्य है।
  • इस महोत्सव में शास्त्रीय से लेकर लोक कलाओं तक कला के विविध रूपों, संगीत एवं नृत्य, थिएटर से लेकर साहित्य और दृश्य कलाओं की प्रचुरता को प्रदर्शित किया जाएगा।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=175601