राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव-2016

rashtriya sanskriti mahotsav 2016

प्रश्न-15-23 अक्टूबर, 2016 के मध्य दूसरे ‘राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव-2016’ का आयोजन कहां किया जायेगा?
(a) जयपुर
(b) नई दिल्ली
(c) मुंबई
(d) जोधपुर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • संस्कृति मंत्रालय द्वारा 15-23 अक्टूबर, 2016 के मध्य दूसरे ‘राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव-2016’ का आयोजन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA), नई दिल्ली में किया जायेगा।
  • इस महोत्सव की कल्पना वर्ष 2015 में संस्कृति मंत्रालय द्वारा की गई थी।
  • जिसका उद्देश्य सभी समृद्ध और विविध आयामों जैसे-हस्तशिल्प, विभिन्न प्रकार के भोजन, चित्रकला, मूर्तिकला, फोटोग्राफी, प्रलेखन और लोक-कला आदिवासी और समकालीन अभिव्यक्ति आदि का एक ही स्थान पर प्रदर्शन करना था।
  • राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के दौरान भारतीय संस्कृति के इन सभी पहलुओं का निर्धारित स्थानों पर अलग-अलग प्रदर्शन किया जायेगा।
  • इसके अनुसार ‘शिल्प हाट’ होगा जिसमें मंडपों को आंगन कहा जायेगा।
  • इन्हें देश के 7 क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (ZCC) अकादमियों और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र द्वारा लगाया जायेगा।
  • इस शिल्प हाट में देश के प्रसिद्ध शिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=151578
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=151652
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=55604
http://www.rsmindia2016.in/