राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

प्रश्न-28 फरवरी, 2018 को देशभर में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ मनाया गया। वर्ष 2018 में इस दिवस का मुख्य विषय है-
(a) राष्ट्र निर्माण के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
(b) एक स्थाई भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
(c) विशेष रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
(d) मेक इन इंडियाः विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचालित नवाचार
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 28 फरवरी, 2018 को संपूर्ण देश में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day: NSD) मनाया गया।
  • वर्ष 2018 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) ‘‘एक स्थाई भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी’ (Science and Technolgy for a sustainable future) है।
  • ज्ञातव्य है कि 28 फरवरी, 1928 को सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने ‘रमन प्रभाव’ की खोज की थी।
  • इसी खोज के लिए उन्हें वर्ष 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया था |
  • इसी उपलक्ष्य में भारत में वर्ष 1986 से प्रतिवर्ष 28 फरवरी को ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है |
  • इस दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना तथा जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग करना है |

संबंधित लिंक
http://www.dst.gov.in/news/national-science-day-201828-february-theme-year-2018-science-and-technology-sustainable-future