राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पुरस्कार-2019

National award for KAU IPR Cell
प्रश्न-अप्रैल, 2019 में निम्न में से किस एक विश्वविद्यालय के बौद्धिक संपदा अधिकार प्रकोष्ठ को राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पुरस्कार-2019 के लिए चुना गया?
(a) केरल कृषि विश्वविद्यालय
(b) बिहार कृषि विश्वविद्यालय
(c) इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • अप्रैल 2019 में केरल कृषि विश्वविद्यालय के बौद्धिक संपदा अधिकार प्रकोष्ठ (IPR Cell) को राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पुरस्कार-2019 के लिए चुना गया है।
  • पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न, 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक संपदा अधिकार दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक समारोह में प्रदान किया जायेगा।
  • महत्वपूर्ण तथ्य-
  • बौद्धिक सम्पदा किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा सृजित कोई संगीत, साहित्यिक कृति, कला, खोज, प्रतीक, चित्र, डिजाइन इत्यादि को कहते हैं।
  • 26 अप्रैल की तिथि को प्रतिवर्ष विश्व बौद्धिक संपदा दिवस के रूप में वर्ष 2000 से मनाया जा रहा है।
  • 26 अप्रैल, 1970 को विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) की स्थापना करने वाला कन्वेंशन लागू हुआ था।

संबंधित लिंक भी देखें…

http:// https://www.thehindu.com/news/national/kerala/national-award-for-kau-ipr-cell/article26879869.ece

ahttp://www.kau.in/announcement/logo-competition-ipr-cell-kaudate-extended-april-16