राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

National Technology Day

प्रश्न-‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 12 मई
(b) 13 मई
(c) 9 मई
(d) 10 मई
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 11 मई, 2019 को देशभर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (National Technology Day) मनाया गया।
  • इस अवसर पर देशभर में राष्ट्र की सेवा में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की सफलता का उत्सव मनाया जाता है।
  • उल्लेखनीय है कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अर्जित उपलब्धियों के उपलक्ष्य में विज्ञान मंत्रालय द्वारा देश में नवाचार और प्रौद्योगिकी में वर्ष 1999 से प्रत्येक वर्ष 11 मई को इस दिवस का आयोजन किया जाता है।
  • उल्लेखनीय है 11 मई, 1998 को भारत ने पोखरण (राजस्थान) में अपना दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया था।
  • तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ‘ऑपरेशन शक्ति’ के बाद भारत को एक पूर्णकालिक नाभिकीय देश घोषित किया था।
  • इसने भारत का नाभिकीय क्लब में शामिल होने वाले छठें देश का दर्जा दे दिया था।
  • इसके साथ ही स्वदेश निर्मित एयरक्राफ्ट ‘हंस-3’ ने इसी दिन परीक्षण उड़ान भरी थी।
  • इसके अलावा, इसी दिन भारत ने ‘त्रिशूल मिसाइल’ का सफल परीक्षण किया था।

विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
http://dst.gov.in/national-technology-day
https://www.analyticsindiamag.com/national-technology-day-2019-heres-what-you-need-to-know/