राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय

Govt initiates proposal to establish first National Police University
प्रश्न-किस राज्य में पुलिस सेवाओं और आतंरिक सुरक्षा में पाठ्यक्रम संचालित किए जाने हेतु विश्वविद्यालय स्थापित नहीं है?
(a) मध्य प्रदेश
(b) गुजरात
(c) राजस्थान
(d) झारखंड
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 10 जुलाई, 2019 को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने लोकसभा में जानकारी प्रदान की कि सरकार द्वारा देश में पहला राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने का प्रस्ताव किया गया है।
  • यह विश्वविद्यालय पुलिसिंग और आंतरिक सुरक्षा में शिक्षा प्रदान करेगा।
  • इस विश्वविद्यालय में विशेष विषयों में पूर्व-स्नातक, स्नातक, स्नातकोत्तर शैक्षणिक कार्यक्रम शामिल होंगे।
  • गुजरात, राजस्थान और झारखंड राज्य में पुलिस सेवाओं और आतंरिक सुरक्षा पाठ्यक्रम संचालित करने हेतु विश्वविद्यालय पहले से ही स्थापित किए गए हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.newsonair.com/News?title=Govt-initiates-proposal-to-establish-first-National-Police-University&id=368304