राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी विकास रणनीति, 2015-2020

National Biotechnology Development Strategy 2015-2020

प्रश्न-केंद्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ‘राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी विकास रणनीति, 2015-2020’ का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य है-
(a) भारत को एक विश्व स्तरीय रक्षा- विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना।
(b) भारत को एक विश्वस्तरीय जैव-विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना।
(c) भारत को एक विश्वस्तरीय सौर उपकरण विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना।
(d) भारत को एक विश्वस्तरीय जहाज-विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना।
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 30 दिसंबर, 2015 को केंद्रीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ‘राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी विकास रणनीति-2015-2020’ का शुभारंभ किया।
  • इस रणनीति का उद्देश्य भारत को एक विश्वस्तरीय जैव-विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
  • इसके अलावा इसका उद्देश्य नए जैव प्रौद्योगिकी उत्पादों के निर्माण, अनुसंधान एवं विकास और व्यवसायीकरण के लिए मजबूत बुनियादी ढांचा बनाना है।
  • भारत के मानव संसाधनों को वैज्ञानिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण निवेश के साथ प्रमुख मिशन की शुरूआत करना है।
  • इस मिशन में निम्न बातें शामिल हैं-
  • मानवता की भलाई के लिए ज्ञान और साधनों का उपयोग करने को बढ़ावा देना।
  • भारत के बेमिसाल मानव संसाधनों को वैज्ञानिक तथा तकनीकी रूप से सशक्त बनाना आदि।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=43938