राष्ट्रीय जलमार्ग के विस्तार पर उपलब्ध गहराई के बारे में वास्तविक जानकारी हेतु पोर्टल का शुभारंभ

Inland Waterways Authority of India launches portal for real-time information on available depth on stretches of National Waterways

प्रश्न-15 फरवरी, 2019 को किसने राष्ट्रीय जलमार्ग के विस्तार पर उपलब्ध गहराई के बारे में वास्तविक जानकारी हेतु एक नए पोर्टल ‘एलएडीआईएस’ (LADIS) का शुभारंभ किया?
(a) भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण
(b) भारत मौसम विभाग
(c) आईआईटी कानपुर
(d) आईआईटी रुड़की
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 15 फरवरी, 2019 को भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) ने राष्ट्रीय जलमार्ग के विस्तार पर उपलब्ध गहराई के बारे में वास्तविक जानकारी के लिए एक नए पोर्टल ‘एलएडीआईएस’ न्यूनतम उपलब्ध गहराई सूचना प्रणाली (LADIS : Least Available Depth Information System) का शुभारंभ किया।
  • इस पोर्टल से न्यूनतम उपलब्ध गहराइयों के बारे में वास्तविक आंकड़ों को जहाज/नौका और मालवाहक जहाजों के मालिकों को प्रसारित किया जाएगा।
  • जिससे वे राष्ट्रीय जलमार्गों पर अधिक नियोजित तरीके से परिवहन कर सकें।
  • IWAI ने इस पोर्टल को राष्ट्रीय जलमार्ग पर चलने वाले अंतर्देशीय जहाजों के दैनंदिन संचालन को सुगम बनाने और संचालन में किसी भी प्रकार की बाधा से बचने के लिए डिजाइन किया है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=188636

http://pib.nic.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1564766