राष्ट्रीय खेल, 2022 का शुभंकर घोषित

clouded leopard mascot of National Games 2022

प्रश्न-हाल ही में ‘क्लाउडेड तेंदुआ’ को राष्ट्रीय खेल, 2022 का शुभंकर घोषित किया गया है। राष्ट्रीय खेल, 2022 कहां आयोजित किए जाएंगे?
(a) असम
(b) त्रिपुरा
(c) मिजोरम
(d) मेघालय
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 11 फरवरी, 2019 को मेघालय के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री बंटीडोर लिंगदोह की अध्यक्षता में संपन्न ‘राष्ट्रीय खेल, 2022’ की कार्यकारी समिति की पहली बैठक में खेलों हेतु ‘शुभंकर’ (Mascot) का निर्णय लिया गया।
  • राष्ट्रीय खेल, 2022 हेतु मेघालय के राजकीय पशु क्लाउडेड तेंदुआ (Clouded Leopard) को शुभंकर चुना गया है।
  • यह तेंदुआ गारो, खासी और जयंतिया पहाड़ी के जंगलों में पाया जाता है।
  • राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने वाला मेघालय पूर्वोत्तर का तीसरा राज्य होगा।
  • इससे पूर्व मणिपुर (1999) और असम (2007) में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर चुके हैं।

लेखक-बृजेश रावत

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.uniindia.com/clouded-leopard-mascot-for-national-games-2022-in-meghalaya/sports/news/1496583.html

https://www.business-standard.com/article/news-ians/clouded-leopard-will-be-mascot-for-national-games-2022-in-meghalaya-119021101274_1.html

http://www.theshillongtimes.com/2019/02/11/smiling-clouded-leopard-to-be-mascot-of-national-games-2022/