राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2018

NATIONAL SPORTS AWARDS -2018

प्रश्न-20 सितंबर, 2018 को किस खिलाड़ी को वर्ष 2018 के प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई?
(a) हिमा दास एवं विराट कोहली
(b) एस. मीराबाई चानू एवं विराट कोहली
(c) बजरंग पूनिया एवं बबिता फोगाट
(d) सौरभ चौधरी एवं नीरज चोपड़ा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 20 सितंबर, 2018 को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, 2018 का प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार एस. मीराबाई चानू (भारोत्तोलन) एवं विराट कोहली (क्रिकेट) को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
  • द्रोणाचार्य पुरस्कार, 2018
    (i) सुबेदार चेनंदा अच्चियाह कुट्टप्पा (मुक्केबाजी)
    (ii) विजय शर्मा (भारोत्तोलन)
    (iii) ए. श्रीनिवास राव (टेबल टेनिस)
    (iv) सुखदेव सिंह पन्नू (एथलेटिक्स)
    (v) क्लैरेंसो लोबो (हॉकी, लाइफटाइम)
    (vi) तारक सिन्हा (क्रिकेट, लाइफटाइम)
    (vii) जीवन कुमार शर्मा (जूडो, लाइफटाइम)
    (viii) वी.आर. बीडु (एथलेटिक्स, लाइफटाइम)
  • इस वर्ष 20 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है जो इस प्रकार हैं-
  • नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स), नायब सूबेदार जीन्सन जॉनसन, (एथलेटिक्स), हिमा दास (एथलेटिक्स), नेलाकुर्थी सिक्की रेड्डी (बैडमिंटन), सूबेदार सतीश कुमार (मुक्केबाजी), स्मृति मंधाना (क्रिकेट), शुभंकर शर्मा (गोल्फ), मनप्रीत सिंह (हॉकी), सविता (हॉकी), कर्नल रवि राठौर (पोलो), राही सरनोबत (शूटिंग), अंकुर मित्तल (शूटिंग), श्रेयसी सिंह (शूटिंग), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस), जी. साथियान (टेबल टेनिस), रोहन बोपन्ना (टेनिस) सुमित (कुश्ती), पूजा कादियान (वुशु), अंकुर धामा (पैरा-एथलेटिक्स) एवं मनोज सरकार (पैरा-बैडमिंटन)।
  • ध्यानचंद पुरस्कार, 2018
    (i) सत्यदेव प्रसाद (तीरंदाजी)
    (ii) भारत कुमार छेत्री (हॉकी)
    (iii) बॉबी अलॉयसियस (एथलेटिक्स)
    (iv) चौग्ले दादू दत्तात्रेय (कुश्ती)
  • राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, 2018
    (i) उदीयमान और युवा प्रतिभा पहचान और प्रोत्साहन वर्ग में राष्ट्रीय इस्पात निगम लि. को।
    (ii) कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेल प्रोत्साहन वर्ग में जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स को
    (iii) विकास के लिए खेल वर्ग में ईशा आउटरीच को।
  • मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी 2017-18 गुरुनानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर (पंजाब) को।
  • चयनित खिलाड़ियों को 25 सितंबर, 2018 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले को पदक और प्रशस्ति पत्र के अतिरिक्त 7.5 लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
  • अर्जुन, द्रोणाचार्य तथा ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रत्येक खिलाड़ियों को लघु प्रतिमाएं, प्रमाण पत्र और पांच लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार तथा अर्जुन पुरस्कार के लिए चयन समितियों का नेतृत्व न्यायमूर्ति इंदरमीत कौर कोचर पूर्व न्यायाधीश दिल्ली उच्च न्यायालय ने किया।
  • जबकि द्रोणाचार्य पुरस्कारों और ध्यानचंद पुरस्कारों के लिए चयन समिति के प्रमुख न्यायमूर्ति मुकुल मुद्गल (पूर्व मुख्य न्यायाधीश पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट) थे।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=183589

One thought on “राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2018”

Comments are closed.